इटावा औरैया, अगस्त 8 -- Etawah Auraiya News: इटावा। नगर पालिका परिषद के जारी टेंडर को लेकर सभासद शरद वाजपेयी ने अनियमितता का आरोप लगाकर जांच की मांग की है। ईओ को ज्ञापन देकर उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में निर्माण कार्य के लिए टेंडर निकाले गए हैं। उनमें जो निर्माण राशि तय की गई है उसकी एमवी अधिक बनाई गई है। उन्होंने मांग की है की जो टेंडर खुले हैं या खुल रहे हैं इसमें जो सड़क पौने दो लाख में बन सकती है उसकी एमवी लगभग 3 लाख रूपये बनाई गई है और ऐसा सभी कार्यों के निर्माण में किया गया है। ऐसे में एई व जेई की एक स्वतंत्र टीम बनाकर तत्काल सभी निर्माण कार्यों की एमवी की जांच कराकर एमवी सही कराएं व जनता के पैसे की लूट न होने दें। शरद बाजपेयी ने कहा कि किसी भी कीमत पर जनता के पैसे की लूट नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगस्त से पहले नगर पालिक...