Etawah Auraiya News: टीम ने पेय पदार्थ से भरा वाहन पकड़ा
इटावा औरैया, सितम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कचौरा बाईपास मार्ग पर एक पेय पदार्थ से भरे वाहन को रोककर जांच की। वाहन में विभिन्न दुकानों पर सप्लाई के लिए बड़ी मात्रा में पदार्थ ले जाए जा रहे थे। जांच के दौरान चालक परिवहन संबंधी लाइसेंस और माल के बिल मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविभान ने बताया कि वाहन में रखे पेय पदार्थ का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पदार्थ खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं।बताया कि चालक को परिवहन संबंधी लाइसेंस और माल के बिल प्रस्तुत करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि में दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.