Etawah Auraiya News: टहलने निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
इटावा औरैया, अगस्त 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। घर से टहलने निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह ट्रैक पार कर रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के इंटगांव गांव के रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक की सोमवार तड़के डीएफसी रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है。
हादसे की जानकारी इटगांव फ्रेंड्स कालोनी के रहने वाले 28 साल के राहुल पुत्र अमर सिंह सोमवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। टहलते टहलते वह डीएफसी रेलवे लाइन पार करने लगे इसी बीच एक मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सुबह 4.30 बजे शव पड़ा देखकर रेलवे कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मृतक की शिनाख्त हुई। परिजनों ने बताया कि राहुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.