Etawah Auraiya News: टक्कर से फिसली बाइक, युवक गंभीर
इटावा औरैया, अगस्त 8 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। शनिवार को बारिश के दौरान सिंघावली गांव के पास दूसरी बाइक की टक्कर से एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। फिरोजाबाद के थाना लाइनपार निवासी 28 वर्षीय सुमित अपनी ससुराल नगला तौर से बाइक से इटावा जा रहे थे। सिंघावली के पास बारिश के दौरान उनकी बाइक दूसरी बाइक की चपेट में आ गई। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर फिसल गई और सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Orai News: अज्ञात बाइक की टक्कर से संतुलन बिगड़ा, युवक का पैर फ्रैक्चर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.