इटावा औरैया, जुलाई 26 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बा लखना के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े टकरुपुर गांव में 200 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बिजली विभाग को सूचना दे दी गई थी, लेकिन अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। बरसात के मौसम में बिजली न होने से घरों में अंधेरा पसरा है और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीण अभिषेक तिवारी, लक्की तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, श्रीचंद्र, कैलाश चंद्र, सुनील, राजेश, नंदू और अंकित का कहना है कि गांव जंगल के समीप स्थित है। रात के समय अंधेरे के कारण जंगली...