इटावा औरैया, अगस्त 30 -- Etawah Auraiya News: इटावा। अंजुमन हैदरी इटावा के सेकेट्री स्व. राहत हुसैन रिज़वी के चालीसवें की मजलिस का आयोजन आसिफ रिज़वी, काशिब रिज़वी की ओर से इमामबाड़े मे किया गया। तक़रीर करते हुए तारागढ़ अजमेर राजस्थान से आये मौलाना गुलज़ार जाफरी ने कहा रसूल अल्लाह ने 40 साल इल्म और किरदार का ऐसा दरिया बहाया की जाहलियत को मुंह की खानी पड़ी। जो रसूल की सीरत अपनयेगा वह कयामत तक इज्जत पायेगा। रसूल पर तमाम पाबंदी लगाई गईं लेकिन कोई रसूल के किरदार की चमक को कम नहीं कर सका। मौलाना गुलज़ार जाफरी ने कहा दुनिया की ताकत एहलैबैत के चाहने वालों को गमे हुसैन मनाने से नही रोक सकती। जिनके दिलों में एहलैबैत की मोहब्बत होती है वह किसी से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि चौथे इमाम बीमारे कर्बला पर कर्बला के बाद जालिमों ने बेपनाह जुल्म ढाए। बीमारे कर्बला को...