इटावा औरैया, जुलाई 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नगर आगमन से पूर्व रविवार को शहर धर्ममय हो उठा। जब गणाचार्य आचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य मुनि विशल्य सागर महाराज ने ससंघ भव्य मंगल प्रवेश किया। श्रद्धालुओं ने मुनि श्री की श्रद्धा और भक्ति के साथ उत्साह से अगवानी की। इस दौरान क्षुल्लक परमानंद सागर महाराज ने मुनि श्री से आशीर्वाद लिया। मंगल प्रवेश यात्रा का शुभारंभ रामलीला रोड से हुआ। यात्रा तहसील चौराहा, बजाजा लाइन, कोतवाली चौराहा, सराय शेख, तिकोनिया, पक्की सराय, नगर पालिका चौराहा, राजागंज और रंगलाल चौराहा होते हुए महावीर मार्ग स्थित लालपुरा दिगंबर जैन मंदिर पहुंची।तिकोनिया पर सुंदर सागर लोकसभा के पदाधिकारियों ने विशेष मंच सजाकर मुनि श्री की आरती उतारी और चरण प्रक्षालन कर भव्य स्वागत किया। यह ...