Etawah Auraiya News: जैन मिलन महिला मंडल ने भक्ति गीतों के बीच किया डांडिया
इटावा औरैया, अक्टूबर 23 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। नशियां जी में जैन मिलन महिला मंडल की ओर से धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मां पद्मावती की आराधना के साथ भक्ति गीतों और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजी के अभिषेक, शांतिधारा विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। इसके बाद देवी मां पद्मावती की विशेष पूजा-अर्चना कर उनका मनमोहक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर हरे नारियल के साथ माता पद्मावती का अभिषेक शांतिधारा की गई। महिलाओं ने भक्तिभाव से माता रानी का गुणगान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद आयोजित डांडिया कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में डांडिया किया। उत्साह, उम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.