इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जीआरपी ने एक साल से फरार चल रहे एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद चोर को कोर्ट में पेश किया गया। पकड़े गये चोर के खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज़ है। प्रभारी जीआरपी यदुवीर सिंह ने बताया कि जितेंद्र कुमार उर्फ निक्की कोरी निवासी अबाबर थाना दिबियापुर एक शातिर चोर है जो एक साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे थे। सूचना मिली थी कि जितेंद्र अपने घर पर कभी-कभी आता है इस पर चौकी प्रभारी फफूंद रामप्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल अजय कुमार ने अभियुक्त के घर दबिश देकर पकड़ लिया। जितेंद्र के विरुद्ध इटावा औरैया कानपुर और फिरोजाबाद जिले में 11 मुकदमे दर्ज हैं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...