इटावा औरैया, जुलाई 23 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। झांसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने में तैनात मुख्य आरक्षी की ट्रेन में स्कार्ट करते समय ललितपुर रेलवे स्टेशन पर गिरने से मौत हो गयीं। गुरुवार कों उनका शव ग्राम कूकेपुरा पहुंचा, शव को देखकर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस लाइन से आई सलामी गार्द ने अंतिम सलामी दी। शव का पागल बाबा मंदिर मोढी में अंतिम संस्कार किया गया।

दीपक प्रताप सिंह की पहचान जीआरपी में मुख्य आरक्षी के पद पर कार्यरत दीपक प्रताप सिंह ट्रेन में स्कार्ट कर रहे थे। ललितपुर रेलवे स्टेशन के पास अचानक ट्रेन, से गिर गये जिससे उनकी मौत हो गयी। इसकी सूचना जीआरपी ने मृतक के पिता रामेश्वर दयाल को दी। शव बुधवार की रात गाँव कूकेपुरा बकेवर पहुंचा तो पिता रामेश्वर दयाल, मां, भाई चन्द्रप्रताप, ओमेश सिंह सहित अन्य परिजनों का र...