इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिला पुरुष अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में दलालों का बोलबाला है। यहां पर परमानेंट स्टाफ की जगह बाहर के दलाल ऑपरेशन की रूपरेखा तैयार करते हैं और यह भी बताते हैं कि किसी डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन की कब डेट दी जाएगी। इतना ही नहीं यह दलाल सौदाबाजी करने से भी नहीं चूकते हैं। क्या अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की सह पर यह सब हो रहा है या फिर यह लोग जान बूझकर अनजान बने हुए हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे ऑपरेशन थिएटर के बाहर कथित दलाली का मामला सामने आया। आरोप है कि ऑपरेशन कराने आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों से प्राइवेट युवक ऑपरेशन के नाम पर सौदेबाजी करते हैं। ओटी के बाहर एक प्राइवेट युवक और ड्यूटी पर तैनात वार्ड बॉय की मौजूदगी कैमरे में कैद हुई। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच के आ...