इटावा औरैया, अक्टूबर 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। वनों व वन्यजीवों के संरक्षण संवर्धन के जन जागृति को लेकर इटावा सफारी पार्क की ओर से वन्यप्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके पहले दिन स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही छात्र-छात्राओं ने वन्यजीव जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस जागरूकता रैली का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर किया। यह रैली नगर पालिका परिषद से शुरु होकर शहर के मुख्य मार्ग राजागंज चौराहा, पचराहा, छैराहा, टिक्सी मंदिर से होते हुए इटावा सफारी पार्क पहुंची। सफारी में आयोजित कार्यकम में बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह ने इटावा सफारी पार्क में वन्य प्राणी सप्ताह में होने वाले कार्यक्रमों जानकारी दी। यह भी पढ़ें- वन्य प्राणी सप्ताह में विद्यार्थियों के लिए होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं वन संरक्षक व इटावा सफारी...