इटावा औरैया, अगस्त 25 -- Etawah Auraiya News: इटावा। राजकीय संप्रेषण गृह में संवासित एक किशोर का स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण उसे जिला अस्पताल मोतीझील के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। भर्ती के दौरान यह किशोर 15 अगस्त को सुबह शौचालय में लगी खिड़की से बाहर निकल कर पलायन कर गया। घटना की मजिस्ट्रीयल जांच जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर ने बताया है कि इस घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को अपना बयान या साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह 29 अगस्त को सुबह 11 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...