इटावा औरैया, अक्टूबर 1 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता । लक्ष्य निर्धारित करके परिश्रम किया जाए तो कामयाबी मिलना कठिन नहीं है। ऐसा ही एक उदाहरण ताखा ब्लाक के आडरपुर की रहने वाली सोनम पाल ने कायम किया है। सोनम पाल इसी ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्य कर रही थी लेकिन उन्होंने अपने पद के दायित्व का निर्वाहन करने के साथ ही आगे बढ़ने के लिए तैयारी की और उसमें कामयाबी भी हासिल की। तीन दिन पहले उनका चयन ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 सितंबर को उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। खास बात यह है कि सोनम पाल की नियुक्ति इटावा जिले में ही हुई है ।

सोनम पाल की मेहनत ताखा विकासखंड की ग्राम पंचायत आडरपुर की रहने वाली सोनम पाल मेधावी छात्रा रही है। यही कारण रहा कि पिछले साल जब पंचायत सहायक के पद पर ...