इटावा औरैया, अगस्त 23 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। चकरनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर मौजा बहादुरपुरघार में जल निकासी बाधित होने से 86 वर्षीय बुजुर्ग का करीब 50 वर्ष पुराना मकान खतरे में है। मकान की दीवारों में दरारें आने के बाद बुजुर्ग बनवारी सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर जल निकासी खुलवाने की मांग की है। बनवारी सिंह का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने नाली में पाइप, लकड़ी का कचरा और मिट्टी डालकर बारिश के पानी का प्राकृतिक बहाव रोक दिया है। इससे मकान के पास जलभराव होने के साथ करीब आठ फीट चौड़ा और छह फीट गहरा गड्ढा बन गया है। लगातार पानी भरने से मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं और उसके गिरने का खतरा बना हुआ है। बुजुर्ग के अनुसार 4 सितंबर 2025 को तत्कालीन एसडीएम चकरनगर की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था। इसके बाद उन्ह...