इटावा औरैया, जुलाई 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा। देश और विदेश में पहचान बनाने वाली जमुनापारी बकरी का अस्तित्व संकट में है। विभाग की लापरवाही के चलते दो महीने में सांस की नली में संक्रमण होने से 38 बकरियों की मौत भी हो चुकी है लेकिन उसके बाद भी अधिकारी बकरियों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं है । यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: नालों की नियमित सफाई कराएं, जलभराव न होने दें:डीएमअधिकारियों का निरीक्षण गुरुवार की दोपहर सीडीओ अजय कुमार गौतम ने शहर में 22 ख्वाजा रोड पर बने बराबरी भैंस एवं जमुनापारी बकरी प्रजनन प्रक्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। प्रजनन प्रक्षेत्र में अव्यवस्थाओं और गंदगी को लेकर उन्होंने काफी नाराज की जताई और संयुक्त निदेशक को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश भी दिए । जमुनापारी बकरियो की मौत के बाद से पूरे पशुपालन विभाग मे...