इटावा औरैया, अक्टूबर 14 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। क्षेत्र के नगला बनी गांव निवासी एक महिला ने जमीन विवाद में घर में घुसकर पति के साथ मारपीट करने और विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पारुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नरसिंह यादव, उनके पुत्र जगमोहन और दिनेश यादव उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोपित उसके परिवार को गांव से भगाने की धमकी देते हैं। इसके चलते वह और उसका पति बाहर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने को मजबूर हैं। 10 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे वह और उसका पति घर के आंगन में बैठे थे। तभी आरोपित डंडे और चाकू लेकर घर में घुस आए और उसके पति के साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान जगमोहन ने जेब से छोटा चाकू निकालकर उस पर हमला करने क...