Etawah Auraiya News: जमीन के विवाद में बड़े भाई से मारपीट, थाने में दी तहरीर
इटावा औरैया, जुलाई 20 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। क्षेत्र के गांव केशोपुर जादौनपुर में भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी धीरज पाल ने थाने में तहरीर देकर अपने छोटे भाई पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने बताया भूमि विवाद को लेकर उसका छोटा भाई गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Garhwa News: दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.