इटावा औरैया, नवम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: इटावा। युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल की ओर से तीन को जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। नारायण कॉलेज में सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष आयु के युवक-युवतियां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। युवा उत्सव में लोकगीत समूह, लोकनृत्य समूह, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन सहित विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के युवक-युवतियां प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: युवाओं का हुनर तराशेगा युवा उत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...