इटावा औरैया, अगस्त 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा। इस्लामियां इंटर कालेज के संयोजन में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ स्पोर्ट्स स्टेडियम में सनातन धर्म इंटर कालेज प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में इस्लामिया कालेज का दबदबा रहा। विशिष्ट अतिथि डा. मुकेश कुमार पीईएस अधिकारी व प्रिंसिपल पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज करहल मैनपुरी ने प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किया। अतिथियों का स्वागत इस्लामिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने किया। प्रतियोगिता में अंडर 14 में अर्पित के के इंटर कालेज, अब्दुल्लाह इस्लामिया कालेज ने बाजी मारी, अंडर 17 में कृष्णा पंचशील कालेज, हार्दिक इस्लामिया विजेता रहे। अंडर 19 में रिषी इस्लामिया, आर्यन इस्लामिया ने विजेता रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: जिल...