इटावा औरैया, जुलाई 10 -- Etawah Auraiya News: बकेवर, संवाददाता। जनता डिग्री कॉलेज में सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य सहित तीन लोगों को विदाई दी गयी। विदाई लेने वाले लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। समारोह में सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य प्रो राजेश किशोर त्रिपाठी, कृषि उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एमपी यादव व कर्मचारी शिवकुमार शामिल रहे। इस मौके पर सेवानिवृत्त होने वाले प्राचार्य प्रो राजेश किशोर त्रिपाठी ने कहा कि कॉलेज में छह वर्ष का समय कैसे बीत गया पता ही नहीं चला। उन्हें कॉलेज के प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व प्राध्यापकों कर्मचारियों का बहुत सहयोग मिला। प्रो एमपी यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त होना एक प्रक्रिया है। कॉलेज से बहुत कुछ सीखने को मिला है। प्राचार्या प्रो नलिनी शुक्ला व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के पूर्व प्रबंध सचिव अ...