इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। जनगणना अभियान के तहत द्वितीय चरण का प्रशिक्षण मंगलवार को चौधरी सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी में रंगोली सजाकर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण स्थल पर आकर्षक रंगोली के साथ सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए, जहां अधिकारियों ने सेल्फी लेकर कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह, तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल और नायब तहसीलदार नेहा सचान ने सेल्फी पॉइंट पर तस्वीरें खिंचवाईं। अधिकारियों की मौजूदगी में जनगणना से जुड़े कार्यों और प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया। तहसील क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र के लिए कुल आठ बैच बनाए गए हैं, जबकि नगर पालिका क्षेत्र के लिए दो बैचों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: जनगणना के आंकड़ों का शुद्ध एवं समयब...