Etawah Auraiya News: छेड़खानी का विरोध किया तो पति पर हमला, दो सगे भाई गिरफ्तार
इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- Etawah Auraiya News: इटावा। महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर महिला के पति के साथ मारपीट की गई। पति पर जानलेवा हमले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दो सगे भाईयों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। चौबिया थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायतीपत्र दिया था। आरोप लगाया कि पांच सितंबर को वह घर पर अकेली थी, तभी रम्पुरा गांव का रहने वाला विश्वनाथ प्रताप व हरिओम उसके घर में घुस आए। दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के पति ने दोनों से बात करते हुए विरोध किया तो पति पर दोनों भाईयों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर चौबिया पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.