Etawah Auraiya News: छुट्टा गोवंशों पर चला प्रशासन का अभियान, 29 पकड़े
इटावा औरैया, अगस्त 22 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। छुट्टा गोवंशों के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं और हमलों के बाद प्रशासन ने शनिवार को अभियान चलाकर 29 गोवंशों को पकड़वाकर अलग-अलग गोशालाओं में भेजा। अभियान में नगर पंचायत बकेवर के साथ ग्राम पंचायत सचिव और पशुपालन विभाग की टीम शामिल रही। हालांकि, कस्बे में अभी भी कई छुट्टा गोवंश सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। बकेवर, लखना और महेवा ब्लॉक क्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे समेत प्रमुख सड़कों पर छुट्टा गोवंशों की मौजूदगी लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। इनके कारण वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ ही लोगों पर गोवंशों के हमले की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। कई लोग घायल होकर उपचार करा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.