इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: भरथना। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत नगला राजा गांव में छापेमारी कर छह उपभोक्ताओं को कटिया केबल जोड़कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया उपखंड अधिकारी दिलीप कुमार साहू, जेई नीरज कुमार के नेतृत्व में लाइन लॉस वाले फीडरों में विद्युत चोरी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बिजली विभाग की टीम ने गांव नगला राजा में बिजली कनेक्शनों की जांच की।चेकिंग के दौरान छह उपभोक्ता कटिया केबल जोड़कर बिजली का उपयोग करते पाए गए। टीम ने मौके पर केबल को हटवाते हुए बिजली चोरी के मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...