इटावा औरैया, जुलाई 9 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। क्षेत्र के गांव में बुधवार रात हादसे में छत से गिरने से मजदूर की मौत हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम। हिरमानी निवासी 45 वर्ष रामवीर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार रात वह घर की छत पर सो रहे थे। मकान की छत पर एक कमरा बना है, जबकि आगे का हिस्सा खुला हुआ है। रात में बारिश के दौरान वह लघुशंका के लिए उठे। इसी दौरान उनका पैर अचानक फिसल गया और शरीर का संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे सड़क पर जा गिरे जिससे गंभीर चोटें आयीं। गिरने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली और बाहर जाकर देखा तो युवक गंभीर हालत में पड़ा था। परिजनों की चीखपुकार सुन आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए और तत्काल घायल को सैफई ले गए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...