इटावा औरैया, सितम्बर 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा । जिला अस्पताल की बिल्डिंग भी अब धीरे-धीरे कंडम होने लगी है।हल्की बारिश में जहां छतों से पानी टपकता है वहीं मूसलाधार बारिश के दौरान तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। पैथोलॉजी के रजिस्ट्रेशन काउंटर से मेडिसिन ओपीडी जाने वाली पूरी गैलरी में पानी टपकता रहा और इसी के बीच से होकर मरीज गुजरने को मजबूर हुए । वहीं अस्पताल के कई ऑफिस में भी दीवारों से पानी बहता रहा।इमरजेंसी के आठ नंबर कमरे में भी छत से पानी टपकता रहा जिसके कारण स्टाफ को पानी रोकने के लिए डिब्बा भी रखना पड़ा।ओपीडी में भी कई जगह पानी टपकने की समस्या बनी रही। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: बारिश से लबालब रहा जिला अस्पताल,पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टला कुल मिलाकर शनिवार को जिला अस्पताल का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं था जहां पर पानी...