इटावा औरैया, जुलाई 8 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के गांव समसपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश से बचाव के लिए घर के छज्जे पर तिरपाल डाल रही एक महिला अचानक छज्जा ढहने से उसके साथ नीचे आ गिरी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव समसपुर निवासी 24 वर्षीय रीता देवी पत्नी प्रमोद कुमार सुबह करीब साढ़े दस बजे घर के छज्जे पर बारिश का पानी रोकने के लिए तिरपाल डाल रही थीं। इसी दौरान अचानक जर्जर छज्जा भरभराकर ढह गया और रीता देवी उसके साथ नीचे गिर पड़ीं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...