इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। चौ. सुघर सिंह वर्ल्ड स्कूल में सहोदया के तत्वावधान में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग कृत्रिम बुद्धिमत्ता की समझ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और स्टाफ को आधुनिक तकनीक, तार्किक चिंतन तथा शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञ मनोज एम.एस. एवं एन.के. शर्मा ने शिक्षकों एवं स्टाफ को कम्प्यूटेशनल थिंकिंग की अवधारणा, समस्या समाधान की तकनीकों तथा शिक्षण प्रक्रिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपयोगिता से परिचित कराया। कार्यक्रम में सीबीएसई के डीटीसी डॉ. कैलाश चंद्र यादव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना...