इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। चौबिया थाना पुलिस ने गांव लोकपुर में चौपाल लगाकर महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी इसके साथ ही अपराध से बचने के तरीके भी बताए। पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान तथा वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन-181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी अदालत, शक्ति सदन योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। साइबर अपराधों से बचाव के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, मोबाइल सॉफ्टवेयर को अपडेट रखने तथा व्यक्तिगत जानकारी और डिजिटल डेटा की सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। इस अभियान में नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने, अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित ...