इटावा औरैया, अगस्त 8 -- Etawah Auraiya News: उदी। बढ़पुरा क्षेत्र के गांव कामेत में नगर पालिका के कचरा निस्तारण प्लांट का विरोध चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा। शहर से निकलने वाली कूड़ा गाड़ियां शनिवार को भी बंद रही। चौथे दिन विरोध प्रर्दशन की सूचना पर एडीएम विपिन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर और सदर तहसीलदार राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी बढपुरा कृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों की जांच अधिकारियों ने कचरा प्लांट और अंड की मड़ैया गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों के पहुंचने की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कचरा प्लांट पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने प्लांट से उठ रही दुर्गंध, गंदगी, मक्खियों और बीमारियों जैसी समस्याओं को रखा। उन्ह...