इटावा औरैया, अगस्त 1 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। तीन अगस्त को होने वाले चेहल्लुम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। थाना प्रभारी कमल भाटी ने कस्बे में ताजियों के मार्ग का रूट मार्च किया और यातायात व भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कस्बा इंचार्ज हेमंत कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस ने लाडपुरा से बस स्टैंड होते हुए पकड़पुरा स्थित कर्बला तक जाने वाले जुलूस मार्ग का जायजा लिया। इसी मार्ग से नगर के विभिन्न मोहल्लों के ताजिए भी कर्बला पहुंचेंगे। प्रशासन के अनुसार 3 और 4 को दोपहर 2 बजे से रात 1 बजे तक कर्बला स्थित दरगाह पर ताजियों को दफन किए जाने का कार्यक्रम रहेगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चेहल्लुम पर 130 जगह तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मी थाना प्रभारी ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, बै...