इटावा औरैया, जुलाई 18 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार ने पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर कार्यालय में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गालियां देने, सरकारी दस्तावेज फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। चेयरमैन के अनुसार शनिवार को नगर पालिका कार्यालय में सरकारी व जनहित के कार्य चल रहे थे। इसी दौरान पालिका के दो सभासद कार्यालय में पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने कार्यालय में रखे सरकारी कागजात उठाकर फाड़ दिए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की, मोबाइल छीनकर फेंक दिया तथा हाथ मरोड़ दिया, जिससे उनकी उंगली से खून निकलने लगा। चेयरमैन ने तहरीर में कहा है कि वह अनुसूचित जाति से हैं और आरोपियों ने उनके साथ जातिसूचक व अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर सार्वजनिक रूप से अपमानि...