Etawah Auraiya News: चार मासूम बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
इटावा औरैया, जुलाई 24 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर, संवाददाता। थाना बसरेहर क्षेत्र के ग्राम सराय मलपुरा सरैया ताड़ में शुक्रवार में चार मासूम बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घटना का विवरण गांव का रहने वाला लालजीत शुक्रवार को खेत में धान की रोपाई कर घर लौटा था। बताया गया कि खाना खाने के बाद उसने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी और अन्य परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। कुछ समय बाद जब परिजन घर पहुंचे तो लालजीत का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
परिवार में शोक मृतक अपने पिता सुरेश कुमार दिवाकर के चार पुत्रों में सबसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.