Etawah Auraiya News: चार दिन पहले मिले शव की हुई शिनाख्त
इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: महेवा। थाना बकेवर क्षेत्र के सुनवर्षा के पास हाईवे पर मिले अज्ञात शव की पहचान शनिवार को परिजनों ने शिनाख्त कर ली है। शिनाख्त रक्तदाता समूह के सहयोग से सोशल मीडिया एवं पुलिस की सक्रियता से की गई। 20 अक्टूबर को ग्राम सुनवर्षा के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसका पोस्टमार्टम अज्ञात में किया गया था। रक्तदाता समूह ने जब गहनता से मृतक की जेब देखी गई तो उसके घर का नंबर मिला तो बहन शिवांगी ने बताया कि भाई अंकुश चक्रवर्ती उम्र 38 वर्ष पुत्र रमेश चक्रवर्ती है। युवक कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के शिवाली गांव का निवासी है। शव की पहचान होने के बाद परिजन देर शाम पहुंच गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.