इटावा औरैया, जुलाई 11 -- Etawah Auraiya News: इटावा। चार दिन तक बारिश के बाद पिछले 24 घंटे से बारिश नहीं हुई है। इसके कारण अब उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। खेती के लिए किसानों को अभी पानी की जरूरत है। गर्मी से राहत के लिए भी बारिश की जरूरत है लेकिन बारिश रुक गई है। चार दिनों तक लगातार बारिश होने के कारण गर्मी से राहत मिली थी। किसान भी खुश हो गए थे क्योंकि धान की फसल के लिए पानी की जरूरत थी। अब पिछले 24 घंटे से बारिश नहीं हुई है इसका सीधा सा असर यह पड़ा है कि वह गर्मी फिर परेशान करने लगी है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: तीन दिन बाद निकली तेज धूप, पारा पांच डिग्री चढ़ा हालांकि तापमान ज्यादा नहीं है लेकिन उमस परेशान कर रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान तो 37 डिग्री ही रहा लेकिन न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री तक पहुंच गया इसके कारण उमस काफी रही जिस...