इटावा औरैया, अगस्त 20 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के एक गाँव में पांच नामजदो द्वारा पिता व चचेरे भाई को घेरकर लाठी डंडो से मारपीट कर घायल करते हुए जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित ने नामजदो के विरूद्ध मामला दर्ज कराया. गाँव पिलुआ के दिलीप कुमार ने चंदपुरा गाँव के मनोज कुमार, करन सिंह शर्मा, गोलू उर्फ़ अवनीश, मनोज यादव तथा डबसरी गाँव के इतलेश कुमार यादव पर आरोप लगाया है कि नामजदो ने एकराय होकर 17 अगस्त की सुबह साढ़े नौ बजे मेरे पिता अवध नारायण व चचेरे भाई लल्ला के साथ मारापीटा जिससे चचेरे भाई सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटें आई और वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. शोर गुल सुनकर ग्रामीणों के आ जाने पर नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये.पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजदो के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज क...