इटावा औरैया, अगस्त 25 -- Etawah Auraiya News: इटावा। रक्षाबंधन को अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं और इटावा के बाजार राखियों की चमक से गुलजार हो गए हैं। शहर के मुख्य बाजार शास्त्री चौराहा, सब्जी मंडी, नौरंगाबाद, नुमाइश चौराहा और स्टेशन रोड पर सैकड़ों अस्थायी दुकानें सज गई हैं। जिले में थोक और फुटकर मिलाकर राखी का हर साल करीब 4 से 5 करोड़ रुपये का कारोबारी होता है। इसमें 70 प्रतिशत कारोबार शहर के चार बड़े बाजारों से होता है। इस बार महंगाई के बावजूद कारोबार 5 करोड़ के पार जाने की उम्मीद है। थोक से लेकर फुटकर तक सभी दुकानों पर इस बार वैरायटी दोगुनी है। दुकानदारों की मानें तो इस बार बाजार में दो चीजों का सबसे ज्यादा क्रेज है एक चांदी की राखी और दूसरी बच्चों की कार्टून वाली राखी। पिछले साल तक सादी मौली वाली राखियों का चलन था, लेकिन इस बार फैशन बदल गया ह...