इटावा औरैया, अगस्त 4 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। जिले के बीहड़ी क्षेत्र चकरनगर में बिजली सोमवार को पूरी रात बिजली नहीं आई। पूरी रात लोगों को जागकर काटनी पड़ी। सोमवार शाम बारिश शुरू होने के बाद रात करीब 10 बजे बिजली चली गई। इसके बाद सुबह आठ बजे आपूर्ति चालू हो सकी। बारिश भी हो रही थी और इस क्षेत्र में जंगली जानवरों का डर रहता है। अभी एक पखवारे पूर्व चकरपुर में तेंदुआ दिखाई दिया था। इस डर के कारण सोमवार की रात तमाम ग्रामीण जागते रहे। क्षेत्रीय निवासी रामनरेश, राम अवतार, सुरेश चंद्र, प्रमोद कुमार ने बिजली विभाग से मांग की है कि इस क्षेत्र में काम से कम रात के समय में बिजली सप्लाई चालू रखी जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...