इटावा औरैया, अगस्त 24 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर कस्बे में चोरों ने एक के बाद एक तीन सूने मकानों के ताले काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुओं पर हाथ साफ किया। लखना-सिंडोस मार्ग स्थित हार्डवेयर की दुकान में भी ताला काटकर घुसने का प्रयास किया, लेकिन सेंटर लॉक नहीं टूटने से चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। एक ही रात में कई वारदातों से कस्बावासियों में चिंता बढ़ गई है। राजपुर रोड पर कल्लू यादव के मकान में किराये पर रह रहे सीएचसी के चिकित्सक डा. पुष्पेंद्र शर्मा रविवार रात अस्पताल ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला कटर से काट दिया। कमरे में रखा करीब 10 हजार रुपये का बूफर, 1500 रुपये का ट्रिमर, 1300 रुपये का हेलमेट, बैग में रखे 13 हजार रुपये नकद औ...