Etawah Auraiya News: चकबंदी वाले सात गांवों में फार्मर रजिस्ट्री अधूरी, नवंबर तक पूरा करने के निर्देश
इटावा औरैया, नवम्बर 5 -- सात गांवों में फार्मर रजिस्ट्री का काम Etawah Auraiya News: लवेदी। जिले में चकबंदी प्रक्रिया वाले सात गांवों में फार्मर रजिस्ट्री का काम शुरू न होने पर बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कानूनगो और लेखपालों को नवंबर अंत तक काम हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। समय पर काम पूरा न होने पर लापरवाह कर्मचारियों का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि कृषि निदेशक और चकबंदी आयुक्त के निर्देश पर चकबंदी वाले गांवों में निर्धारित प्रारूप में एक्सेल शीट में फार्मर रजिस्ट्री का डाटा फीड कराया जाना है। इस संबंध में 21 अक्टूबर को भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है। उन्होंने बताया कि तह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.