इटावा औरैया, सितम्बर 14 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। पत्नी से विवाद के बाद चंबल में छलांग लगाने वाले युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। एसडीआरएफ की टीम ने नदी में मोटर बोट से युवक की तलाश शुरू की। नदी का तेज बहाव व गहराई होने के कारण युवक का सुराग नहीं लग सका। सहसों थाना के गांव बल्जूपुरा शेर सिंह पुत्र गोधन राठौर रविवार शाम बाइक से चंबल पुल पर पहुंचा था। बाइक पुल पर खड़ी करने के बाद उसने नदी में छलांग लगा दी थी। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने दोपहर समय पहुंचकर नदी में व्यापक स्तर पर खोजबीन शुरू की। टीम मोटरबोट व अन्य संसाधनों की मदद से नदी के संभावित स्थानों पर युवक की तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: यमुना नदी में युवक ने लगाई छलांग, डूबते हुए वीडियो हुआ वायरल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...