Etawah Auraiya News: घर से शौच को गयी महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज
इटावा औरैया, जुलाई 24 -- Etawah Auraiya News: भरथना। घर से सुबह खेतो पर अपनी नौ वर्षीय बच्ची के सतह शौच को गयी महिला के घर वापस ना लौटने पर पति ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है. थाना क्षेत्र के गाँव नगला सुखलाल भोली के विजय सिंह पुत्र महाराज सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि मेरी 40 वर्ष पत्नी ममता देवी मेरी नौ वर्षीय पुत्री बाबु के साथ आठ जुलाई की सुबह नौ बजे शौचक्रिया की बात कहकर घर से निकली थी जोकि अभी तक वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नही चल सका. पीड़ित पति की तहरीर पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें- Gauriganj News: युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.