इटावा औरैया, जुलाई 15 -- Etawah Auraiya News: भरथना। घर से भरथना आए युवक के घर वापस ना लौटने पर दादी ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना बकेवर के गांव कुशगवाँ अहिरान की रामबेटी पत्नी स्व: अमर सिंह ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि मेरा नाती 20 वर्ष रितिक यादव पुत्र रोहित 13 जुलाई को शाम करीब चार बजे घर से भरथना की कहकर निकला था। वो काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा जिसकी काफी खोजबीन करने के बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...