Etawah Auraiya News: घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
इटावा औरैया, अक्टूबर 22 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के मलाजनी गांव में बुधवार शाम अचानक घर में आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग में कूलर, कंप्यूटर सिस्टम, पंखा, फ्रिज, साइकिल समेत घरेलू उपयोग का अन्य सामान नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। गृहस्वामिनी सरोज देवी पत्नी मलखान सिंह ने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग पड़ोसी के घर गए हुए थे। इसी दौरान घर में अचानक आग लग गई। घर से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर पास में खेल रहे बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। जब तक परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग तेजी से फैलने के कारण परिवार को सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका। आग में घरेलू उपयोग की कई जरूरी वस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.