इटावा औरैया, जुलाई 4 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। ग्राम टड़वा स्माईलपुर में शनिवार को 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना के समय छात्रा वैष्णवी पुत्री सर्वेश दोहरे घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गांव के बाहर बाड़े में गए हुए थे। कुछ देर बाद जब उसकी मां घर लौटीं तो वैष्णवी अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली। परिजन उसे एक क्लीनिक पर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उसकी मौत बिजली का करंट लगने से हुई है, हालांकि करंट किन परिस्थितियों में लगा, इसका पता नहीं चल सका। वैष्णवी ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वह अहेरीपुर स्थित श्री बिहारी जी इंटर कॉलेज की छात्रा थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्ता...