इटावा औरैया, अगस्त 3 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने चार लोगों पर घर पर पहुंचकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर में पीड़ित ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम करीब आठ बजे गांव के ही पुरानी रंजिश के चलते उसके घर के पास पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ थप्पड़ों से मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उसने घटना से पहले ही आशंका जताते हुए डायल 112 पर सूचना भी दी थी, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने घटना को अंजाम दे दिया।पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...