इटावा औरैया, सितम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: बकेवर । क्षेत्र के चन्दपुरा बम्बा के पास स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर दी पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विशाल सिंह ने तहरीर में बताया कि वह गुरुवार को स्कूल से घर जा रहा था। उसी दौरान चन्दपुरा बम्बा के पास राहुल पुत्र वाल्टर नगला चौप थाना चकरनगर व आकिफ पुत्र नामालूम व एक अज्ञात व्यक्ति आये और गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...