Etawah Auraiya News: घर के मुख्य द्वार पर अज्ञात व्यक्ति ने लगाया ताला, पुलिस ने खुलवाया
इटावा औरैया, अगस्त 14 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। कस्बा में एक परिवार उस समय हैरान रह गया, जब सुबह सोकर उठने पर घर के मुख्य द्वार पर बाहर से ताला लगा मिला। परिजनों ने मामले की सूचना दी पुलिस ने ताला कटवाकर घर का गेट खुलवाया। जानकारी के अनुसार लखना रोड स्थित अस्पताल के सामने बने मकान में विजय अपनी पत्नी संध्या, बेटी इशा, बेटे आनंद और उसकी पत्नी रूवी के साथ घर में रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्यों में अजय शर्मा की बेटियां रजनी व पूजा मां बैजयती भी शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक सभी लोग रात करीब दस बजे घर में सो गए थे। सुबह करीब पांच बजे जब परिवार के लोग जागे तो उन्होंने देखा कि घर के मुख्य द्वार पर बाहर से किसी व्यक्ति ने ताला लगा दिया था। मुख्य गेट पर ताला लगा होने से परिवार के लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इस पर अजय शर्मा ने पुलिस को सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.