Etawah Auraiya News: ग्राम धरबार में खाली कराई जमीन
इटावा औरैया, जुलाई 7 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। ग्राम धरवार के पान सिंह, प्रधान व ग्रामीणों ने गांव के भू अभिलेख में दर्ज गाटा संख्या 451/ 3 ऊसर भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कई वर्षों से अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत की गई। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम कुमार सत्यम जीत ने नायब तहसीलदार नेहा सचान को प्रकरण के निराकरण की जिम्मेदारी सौंपी। नायब तहसीलदार नेहा सचान अपनी राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और भू अभिलेख के सत्यापन के बाद अतिक्रमित लगभग दो बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इसी प्रकार आइजीआरएस पोर्टल पर ग्राम भारद्धाजपुर के रहने वाले एक शिकायतकर्ता की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए अवैध कब्जे को हटाया गया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: तहसील प्रशासन ने अभियान चलाकर कब्जे हटाए अधिकारियों ने चेतावनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.